Rp Insight

यात्रा तो शुरू करो, रास्ते मिल ही जायेंगें -- आर.पी.यादव

तुम्हारा हर एक दिन, एक जीवन के समतुल्य है -- आर.पी.यादव

सूर्यास्त होने तक मत रुको, चीजें तुम्हे त्यागने लगे, उससे पहले तुम्ही उन्हें त्याग दो -- रामधारी सिंह दिनकर

हर परिस्थिति में एक खुबसूरत स्थिति छुपी होती है --आर पी यादव

जिंदगी के आयाम

उतार चढ़ाव एवं परिवर्तन जिंदगी का अहम हिस्सा है और यही परिवर्तन जीवन को परिभाषित करती है ।

जिंदगी का आयाम ...

जिंदगी का आयाम

स्रोत:- उतार चढ़ाव एवं परिवर्तन जिंदगी
का अहम हिस्सा है और यही परिवर्तन
जीवन को परिभाषित करती है ।

जिंदगी है,
जीने के कई आयाम है,
कभी मशीन, कभी इंसान है
कभी देवता कभी शैतान है
कभी गुमनाम, कभी सरेआम है
कभी गीता कभी कुरान है
जिंदगी है,
जीने के कई आयाम है ।

जिंदगी है,
इसके कई नाम है
किसी के लिए सुबह
किसी के लिए शाम है,
कही दुश्मन कही मेहमान है
कभी मुसीबत कभी समाधान है
कभी रावण, तो कभी राम है,
जिंदगी है,
जीने के कई आयाम है ।

जिंदगी है,
इसके कई रूप है
कभी छाव कभी धूप है
कभी खूबसूरत, कभी कुरूप है
कभी सफल
कभी नाकाम है
जिंदगी है
जीने के कई आयाम है |

जिंदगी है,
इसके कई रंग है
कभी समझौता,कभी जंग है
कभी निराशा कभी उमंग है
कभी मालिक कभी गुलाम है
जिंदगी है,
जीने के कई आयाम है |

           ★★★

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top