विचलन
एक टीस पैदा होती है
उन्हें न पाकर ,
उस जगह से
जहां उन्हें मिलने की उम्मीद होती है,
एक खीज पैदा होती है
पढ़कर उस विषय को
जिनमे उनकी अनुपस्थिति होती है.
एक शक पैदा होता है
उन बातों में जिनमे
उनकी हामी नही होती है.
ढीली लगने लगती है
वह गाँठ जो,
उम्मीदों की धागे से
बधी होती है.
विश्वास की परिभाषा
कुछ और तो नहीं ?
प्रतीक्षा की सीमाएं
कहीं युग तो नहीं ?
दो परतों के दरमियाँ
कोई विचलन तो नहीं ?
●●●














