Rp Insight

यात्रा तो शुरू करो, रास्ते मिल ही जायेंगें -- आर.पी.यादव

तुम्हारा हर एक दिन, एक जीवन के समतुल्य है -- आर.पी.यादव

सूर्यास्त होने तक मत रुको, चीजें तुम्हे त्यागने लगे, उससे पहले तुम्ही उन्हें त्याग दो -- रामधारी सिंह दिनकर

हर परिस्थिति में एक खुबसूरत स्थिति छुपी होती है --आर पी यादव

बेहतर लगी जिंदगी

यह अभिव्यक्ति गांवों की प्राकृतिक सुन्दरता को चित्रित कराती है. जब आप शहरी जीवन से उबकर गाँव में जायेंगे तो यही कहेंगे " बेहतर लगी जिंदगी "

बेहतर लगी जिंदगी ...

न जाने क्यों
बेहतर लगी जिंदगी,
पीपल के नीचे, पनघट के तट पर
हवाओ के झोंको में कैसी है ताजगी,
न जाने क्यों
बेहतर लगी जिंदगी…

न होटल न पार्क
न मोटर न हार्न
न घड़ी की सुई
न बनावटी श्रृंगार
पुराने फटे कपड़ो में
खूबसूरत दिखी बन्दगी
न जाने क्यों
बेहतर लगी जिंदगी….

दिल को लुभाती है
हर पल बुलाती है
पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण
हर घर में दिखती है
गांवों की सादगी
न जाने क्यों
बेहतर लगी जिंदगी….

मुझको बुलाती है
हर पल तरसाती है,
लौट आओ घर अब
गीत गुनगुनाती है
खेतो खलिहानों में है
फिजाओं की आवारगी
न जाने क्यों
बेहतर लगी जिंदगी…     

       ***

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top